Protection from lightning: Appeal
Protection from lightning: Appeal
Share This Article

रायपुर 17 मई 2026/ ETrendingIndia / Protection from lightning: Appeal / आकाशीय बिजली से बचाव , बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में लोगों को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पुलिस के अनुसार, बाहर होने पर सुरक्षित भवन या पक्के मकान में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा बिजली के खंभों और टावरों से दूरी बनाए रखें। तेज बारिश के दौरान वाहन चलाते समय वाहन की रोशनी जलाकर रखें।

वहीं घर के अंदर रहने पर खिड़की-दरवाजे बंद रखें और खुले बरामदे या छत पर जाने से बचें। बिजली के उपकरणों और टेलीफोन का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। रबर की चप्पलों का उपयोग करने को भी सुरक्षित बताया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन कर अपनी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।