Shooter who killed Suvendu Adhikari
Shooter who killed Suvendu Adhikari
Share This Article

रायपुर,19 मई 2026/ ETrendingIndia / Shooter who killed Suvendu Adhikari’s PA arrested from UP: First photo of killer revealed / शुभेंदु अधिकारी पीए हत्या , शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में राजकुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को मुज्जफरनगर से दबोचा है। हत्यारे की तस्वीर भी सामने आई है।

राज सिंह – मेन शूटर

आरोपी का असली नाम राजकुमार है। हालांकि, इसको राज सिंह के नाम से भी जानते हैं। इस हत्याकांड में सबसे अहम रोल इसी राजकुमार का है, ये मेन शूटर बताया जा रहा है।

हत्याकांड का मोटिव अभी तक क्लियर नहीं

इस हत्याकांड के पीछे का मोटिव अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। आरोपी को मंगलवार को कोलकाता स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने पहले तीन गिरफ्तारी की थी, जो 23 मई तक सीबीआई की कस्टडी में है। अब सीबीआई ने एक और गिरफ्तारी की है। इस मामले में अब तक कुल 4 गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होने के ठीक दो दिन बाद, 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी।

6 मई की रात को जब चंद्रनाथ रथ उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यग्राम स्थित अपने घर में एक पार्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी।

घायल ड्राइवर की हालत में सुधार

शुरुआती जांच के अनुसार, जब पीए चंद्रनाथ रथ की गाड़ी एक चारपहिया वाहन से टकराकर रुकी, तो काफी देर से उसका पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिलों में से एक रथ की गाड़ी के बगल में आकर रुक गई। उसी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने करीब से 10 गोलियां चलाईं। रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, बेरा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।