Share This Article रायपुर 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Indian Institute of Packaging begins admission process in PGDP course / IIP PGDP Admission 2026 , Indian Institute of Packaging ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजीडीपी (पैकेजिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है। संस्थान के अनुसार विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि, खाद्य विज्ञान, पॉलिमर विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विषयों में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु केंद्रों में ऑफलाइन मोड में होगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट www.iip-in.comपर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। Share This Article Post navigation NPTI में PGDCA प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित IIT, Goa द्वारा शिक्षणेत्तर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित