रायपुर 21 मई 2026/ ETrendingIndia / 80 faculty posts recruited at AIIMS Nagpur / AIIMS Nagpur Faculty Recruitment 2026 , All India Institute of Medical Sciences Nagpur ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 80 पदों पर की जाएगी।
भर्ती एनेस्थिसियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, नेत्र विज्ञान सहित कई विभागों में होगी।
विज्ञापन के अनुसार प्रोफेसर के 10, एडिशनल प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 18 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद निर्धारित किए गए हैं।
अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच या समकक्ष योग्यता तथा निर्धारित शिक्षण एवं अनुभव होना आवश्यक है।
संस्थान के अनुसार आरक्षण का लाभ केंद्र शासन के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in पर उपलब्ध है।
आवेदक गूगल फार्म के माध्यम से 8 जून 2026 तक और स्पीड/ पंजीकृत डाक द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं। कार्यकारी निदेशक एम्स रायपुर नागपुर के पते पर 15 जून 2026 तक भेजे.
