NEET paper leak caseNEET paper leak case
Share This Article

रायपुर 23 मई 2026/ ETrendingIndia / NTA expert arrested in NEET paper leak case, CBI nabbed from Pune/ NEET पेपर लीक मामला , नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पुणे से एक और प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है।

मनीषा पर भौतिकी का पेपर लीक करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि मनीषा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने विशेषज्ञ नियुक्त किया था और इसी के चलते पेपर तक उनकी पहुंच थी। मनीषा ने ही एक अन्य आरोपी मनीषा मंधारे के साथ पेपर साझा किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा फिलहाल पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में काम करती हैं। सीबीआई ने गहरी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।

पेपर के भौतिकी के सवाल लीक होने के पीछे मनीषा को सरगना बताया जा रहा है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा विशेषज्ञ के तौर पर मनीषा की पहुंच भौतिकी के प्रश्न पत्रों तक थी। आरोप है कि मनीषा ने अप्रैल में कई प्रश्न एक अन्य आरोपी को दे दिए थे।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 राजस्थान के एक ही परिवार के हैं। वहीं, रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और जीव विज्ञान की प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मांधरे को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों भी एनटीए से जुड़े हुए थे।

पेपर लीक पर खूब सियासी घमासान भी हो रहा है। विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।


Share This Article