Share This Article रायपुर, 26 मई 2026/ ETrendingIndia / Good governance Tihar: Kaushalya Gaur gets hearing aid, returns joy / सुशासन तिहार श्रवण यंत्र , सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत लगने वाले शिविरों की कड़ी में विगत 23 मई को दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी प्रांगण में आयोजित शिविर कई परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। वार्ड क्रमांक 26 संतरा बाड़ी की निवासी श्रीमती कौशल्या गौड़ भी अपनी समस्या के समाधान की आस लेकर इस शिविर में शामिल हुईं। वह लंबे समय से सुनने की गंभीर समस्या (श्रवण बाधिता) से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनका दैनिक जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। आसपास की बातें और अपनों की आवाजें स्पष्ट न सुन पाने के कारण वे सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर लगातार एकाकीपन और परेशानियों का सामना कर रही थीं। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने कौशल्या की समस्या को बेहद गंभीरता से सुना और तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव के हाथों कान की मशीन प्रदान की। आधुनिक श्रवण यंत्र की सहायता से अब वे स्पष्ट रूप से सुनने में सक्षम हो गई हैं । इस त्वरित समाधान से गदगद श्रीमती गौड़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये शिविर आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, जहां गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं को सुना जाता है और मौके पर ही उनका प्रभावी निराकरण भी किया जाता है। Share This Article Post navigation इबोला वायरस : कांगो में मचा दिया हाहाकार, 900 के पार पहुंची मामलों की संख्या, 119 मौत दर्ज IHM नया रायपुर में 8 जून से समर कलिनरी बूटकैंप-2026 : युवाओं को बेकिंग, इंटरनेशनल क्यूज़ीन और मॉकटेल्स की ट्रेनिंग