रायपुर,27 मई 2026/ ETrendingIndia / Woman who arrived in Bengaluru from Uganda has Ebola symptoms: kept in isolation at hospital / इबोला लक्षण भारत , अफ्रीका में फैले इबोला वायरस का डर भारत पहुंच गया है। यहां कर्नाटक के बेंगलुरु में युगांडा से एक महिला पहुंची है, जिसमें इबोला के लक्षण मिले हैं।
महिला 23 मई को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची थी, जहां बीमारी के लक्षण दिखने पर उन्हें इंदिरा नगर स्थिति सरकारी महामारी रोग अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है।
युगांडा से लौटने के बाद 28 वर्षीय महिला ने शरीर में हल्के दर्द की शिकायत की थी। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे ने बताया कि महिला को मामूली बदन दर्द के अलावा कोई और गंभीर लक्षण नहीं थे, उनकी सेहत अब तक ठीक है।
मरीज का नमूना एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी राज्य के अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर रखे हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के रास्ते बेंगलुरु पहुंची महिला को हवाई अड्डे पर निगरानी के दौरान होटल भेज दिया गया था। जब महिला ने शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण की जानकारी दी, तब उन्हें सरकारी अस्पताल में एकांतवास में रखा गया। उनके नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग महिला के संभावित संपर्कों का भी आकलन कर रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ 17 मई को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में चल रहे इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।
इसके बाद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात बरतते हुए युगांडा और कांगो जैसे अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों को 21 दिनों तक निगरानी में रखने का निर्देश जारी किया है।
महिला भी इसी के तहत होटल में निगरानी में थीं। भारत में अभी तक इबोला वायरस रोग का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।
