Arun Pandey
Arun Pandey
Share This Article

रायपुर 28 मई 2026/ ETrendingIndia / Arun Pandey appointed Chhattisgarh state forest force chief (PCCF) / अरुण पांडेय PCCF , छत्तीसगढ़ सरकार ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी अरुण पांडेय को राज्य का नया वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) नियुक्त किया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

मंत्रालय में 25 मई को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी।

इसके बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने आधिकारिक आदेश जारी किया।

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर निवासी अरुण पांडेय को वन प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। वे अगले लगभग 13 महीने तक इस शीर्ष पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

उनकी नियुक्ति को राज्य के वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।