Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Padma Shri Dr. Surendra Dubey passed away/ डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन , छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम सेन केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। वे मंचीय काव्य परंपरा में हास्य और व्यंग्य को जिस गरिमा और गहराई से प्रस्तुत करते थे, वह विरल है। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता और गुणवत्ता इसे बना सकती है औद्योगिक विकास का नेतृत्वकर्ता : राज्य स्तरीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने रखे विचार तेलंगाना के कोठागुडेम– से छत्तीसगढ़ के किरंदुल रेललाइन सर्वे को मिली रफ्तार : नक्सल प्रभावित सुकमा-दंतेवाड़ा -बीजापुर जिलों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी