Dhamtari Rojgar MelaDhamtari Rojgar Mela
Share This Article

धमतरी, 27 अक्टूबर। Dhamtari Rojgar Mela : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 27 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 नियोजकों के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 630 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कम्पोजिट बिल्डिंग, धमतरी में आयोजित होगा।

कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?

दिनांक: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कम्पोजिट बिल्डिंग, धमतरी

किन पदों पर होगी भर्ती?

  1. ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट
    असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी – 50 पद
    डिप्टी एडवाइजर – 50 पद
    सिक्योरिटी गार्ड – 100 पद
  2. आमधाने प्राइवेट लिमिटेड
    अप्रेंटिस ट्रेनी – 100 पद
    मशीन ऑपरेटर – 100 पद
    मशीन ऑपरेटर – 70 पद
  3. ह्यूमिलिटी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस
    फाइनेंशियल कंसल्टेंट – 25 पद
    बिजनेस एसोसिएट्स – 15 पद
  4. स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विसेज सोसायटी
    केयरटेकर – 80 पद
  5. सावंत्रा माइक्रफिन प्राइवेट लिमिटेड
    फील्ड ऑफिसर – 30 पद
    कलेक्शन ऑफिसर – 10 पद

ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in⁠ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार विभाग के वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से इस संबंध में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वेतन का विवरण पात्रत आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.।

Dhamtari Rojgar Mela
Dhamtari Rojgar Mela

Share This Article