CG Employee Federation: Outrage over Rising Attacks on Government Employees! Chhattisgarh Employees Federation Warns of State-wide Agitation.
CG Employee Federation
Share This Article

रायपुर, 01 जून/ CG Employee Federation : Uproar over rising attacks on government employees…Chhattisgarh Employees Federation warns of state-wide agitation.

CG Employee Federation : छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बढ़ती मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कड़ा विरोध जताया है।

फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश में कुछ जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा सरकारी सेवकों के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

सरकारी सेवक शासन और जनता के बीच सेतु

फेडरेशन ने कहा कि शासकीय सेवक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके साथ हिंसा, धमकी और अपमानजनक व्यवहार प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

संगठन के मुताबिक, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है और सुशासन की अवधारणा भी प्रभावित हो रही है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है।

आंदोलन की चेतावनी

फेडरेशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी-अधिकारी वर्ग प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।