Tehsildar Strike: Tehsildars across the state go on strike demanding the arrest of a BJP MLA! Work comes to a standstill; the administrative machinery in Chhattisgarh launches a 'pen-down' protest.
Tehsildar Strike
Share This Article

अंबिकापुर, 01 जून/ Tehsildar Strike: Tehsildars across the state go on strike demanding the arrest of a BJP MLA!

Tehsildar Strike : छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 जून से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। हड़ताल का असर प्रदेशभर की तहसीलों में दिखाई दे रहा है। कार्यालय खुले हैं, लेकिन कामकाज लगभग ठप पड़ा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मामला अंबिकापुर के मैनपाट स्थित राजापुर उप तहसील का है। आरोप है कि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन से जुड़े दस्तावेज के लिए 14 मई को आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि फाइल में देरी को लेकर 27 मई को नायब तहसीलदार तुषार मानिक और विधायक की बहन के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि उसी शाम विधायक रामकुमार टोप्पो ने नायब तहसीलदार को वापस राजापुर बुलाया, जहां उनके और समर्थकों द्वारा मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बीच-बचाव कर अधिकारी को बाहर निकाला।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुई FIR

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर, रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

धरने पर बैठे अधिकारी

सोमवार को अंबिकापुर में जिलेभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने काम बंद रखा। अधिकारियों ने पहले कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात की और फिर कलाकेंद्र मैदान में धरने पर बैठ गए। संघ ने साफ कहा है कि जब तक विधायक पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।