रायपुर 5 जून 2026/ ETrendingIndia / “Good Governance Festival – Public Grievance Redressal Camp for 7 Wards of Zone 10, Raipur Municipal Corporation: Mayor Meenal Choubey Directs to Take Action Against Illegal Constructions” सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कमांक 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49, 50, 52, 53, 54, 55, 56 के लिए सुशासन तिहार – जनसमस्या निवारण शिविर देवपुरी गुरूद्वारा परिसर के समीप हॉल में लगाया गया ।
शिविर में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू, आयुक्त श्री संबित मिश्रा और पार्षदगण शामिल हुए.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री मोतीलाल साहू , श्रीमती मीनल चौबे ने पौधा रोपित किया। उन्होंने नागरिकों से विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने और लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल व सुरक्षा अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लेने की अपील की।

शिविर में आमजनों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली गई। विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में अब तक 500 करोड के विकास कार्यों को करवा चुके है।
श्रीमती मीनल चौबे ने आमजनों द्वारा दिये जा रहे सभी आवेदनों, मांगों, शिकायतों पर शत प्रतिशत आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा एक माह की अवधि के भीतर करने को कहा.
महापौर ने अवैध निर्माणो से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेकर शासकीय अधिनियम अनुसार नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा.
रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने भी सम्बोधित किया. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12 पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में नये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड प्रदत्त किये। गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदायगी की गई वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया।
