रायपुर 6 जून 2026/ ETrendingIndia / “CSIR-CEERI Recruitment: Recruitment out for the posts of Technical Officer and Technician” सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI), पिलानी ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (1) के स्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इसके तहत 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें तकनीकी अधिकारी के 8 पद और तकनीशियन (1) के 14 पद शामिल हैं।
पदों का विवरण
तकनीकी अधिकारी (ग्रुप-III)
कुल पद: 08
वेतन स्तर: लेवल-7
वेतनमान: ₹44,900 – ₹1,42,400
अनुमानित कुल परिलब्धियां: ₹89,268 प्रतिमाह
अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
तकनीशियन (1) (ग्रुप-II)
कुल पद: 14
वेतन स्तर: लेवल-2
वेतनमान: ₹19,900 – ₹63,200
अनुमानित कुल परिलब्धियां: ₹39,728 प्रतिमाह
अधिकतम आयु सीमा: 28 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। इस संबंध में बेबसाइट www.ceeri.res.in का अवलोकन किया जा सकता है.
