C&D Waste
C&D Waste
Share This Article

रायपुर 7 जून 2026/ ETrendingIndia / Raipur: ₹44,000 Fine Imposed on Bakery and Other Shops for Poor Sanitation, C&D Waste, and Absence of Dustbins / रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग औरनगर निवेश विभाग की टीम द्वारा आज स्वच्छता और सी एंड डी वेस्ट से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को संज्ञान में लेकर मठपुरैना में बेकरी का औचक निरीक्षण किया.

गन्दगी मिलने और जनशिकायत सही मिलने पर सम्बंधित बेकरी संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया.

इसी तरह जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सीएंड डी वेस्ट मिलने पर सम्बंधित भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया.

विभिन्न स्थानों पर दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने और कचरा फैलाने पर सम्बंधित दुकानदारों को तत्काल डस्टबिन रखने, स्वच्छता बनाये रखने के कड़े निर्देश दिए गए. भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 44200 रूपये जुर्माना वसूला गया.

नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री महेंन्द्र कलिहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल, नगर निवेश विभाग एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की है.