नई दिल्ली, 07 जून 2026/ CIFNET Admission 2026: A fantastic opportunity to build a career in the marine sector… Stipend provided upon admission
CIFNET Admission 2026 : समुद्री क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मत्स्य नौचालन एवं इंजीनियरी प्रशिक्षण संस्थान (CIFNET) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए CIFNET Admission 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को ‘वेसल नेविगेटर’ और ‘मरीन फिटर’ ट्रेड में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) के माध्यम से पूरी की जाएगी। समुद्री तकनीकी और नौचालन क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
2 साल का प्रशिक्षण, साथ में मिलेगा वजीफा
CIFNET द्वारा संचालित दोनों कोर्स की अवधि 24 माह यानी 2 वर्ष निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार की ओर से ₹1500 प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।
कब होगी परीक्षा?
संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) का आयोजन 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर
मरीन और फिशरीज सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं (CIFNET Admission 2026) को देखते हुए CIFNET के ये कोर्स युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी कौशल हासिल करने का बेहतरीन अवसर माने जा रहे हैं।
