रायपुर 11 जून 2026/ ETrendingIndia / Recruitment for Technical and Non-Technical Posts in DPHCL: Last Date to Apply is June 22 , दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DPHCL) के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ग्यारह महीने की अवधि के लिए भरने का प्रस्ताव है,जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
कनिष्ठ अभियंता (सिविल), कनिष्ठ अभियंता (विद्युत), कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार), कनिष्ठ अभियंता (क्यूएस एवं सी), कनिष्ठ अभियंता ( योजना),कनिष्ठ अभियंता ( गुणवत्ता),कनिष्ठ अभियंता ( बीलिंग एवं अनुबंध),
सहायक प्रबंधक( प्रशासन), लेखा अधिकारी, सहायक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर( अंग्रेजी), कनिष्ठ सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन कि अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है।
अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.dphcl.com और www.delhipolice.gov.in पर उपलब्ध है .
