Share This Article नई दिल्ली, 12 जून 2026/ FIFA Opening Ceremony: A spectacular kick-off to the 2026 World Cup! Shakira and Burna Boy captivated the audience with ‘Dai Dai’—the world witnessed a magnificent opening ceremony. FIFA Opening Ceremony : दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ FIFA World Cup 2026 का गुरुवार को मेक्सिको में भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज़्टेका स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह ने खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम पेश किया, जहां विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा और अफ्रोबीट्स कलाकार बर्ना बॉय ने आधिकारिक गीत ‘Dai Dai’ पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में संगीत, नृत्य, रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने चार चांद लगा दिए। मैदान के बीचोंबीच विशाल विश्व कप ट्रॉफी का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया, जबकि पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने मेक्सिको की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश किया। फुटबॉल और शकीरा का रिश्ता काफी पुराना रहा है। वर्ष 2010 विश्व कप का उनका लोकप्रिय गीत ‘वाका-वाका’ आज भी फुटबॉल प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जाता है। इस बार उन्होंने बर्ना बॉय के साथ मिलकर आधिकारिक गीत ‘Dai Dai’ पेश किया, जिसने उद्घाटन समारोह को और खास बना दिया। उद्घाटन समारोह के साथ ही विश्व कप के सबसे बड़े संस्करण की शुरुआत हुई। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कनाडा, अमेरिका तथा मेक्सिको में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। फुटबॉल इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप माना जा रहा है। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के अलावा करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस यादगार समारोह का आनंद लिया। विश्व कप का यह आगाज आने वाले एक महीने तक फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांच का नया अध्याय लेकर आया है। Share This Article Post navigation Jaspal Rana Death : भारतीय शूटिंग को बड़ा झटका…! दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…पदकों से भरा रहा शानदार सफर 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का समापन …मध्यप्रदेश बना ओवरआल चैंपियन