Hindi Story Collection: The anthology 'Maati Ke Pankh'...! Presented to Assembly Speaker Dr. Raman Singh.
Hindi Story Collection
Share This Article

रायपुर 13 जून 2026/ Hindi Story Collection: The anthology ‘Maati Ke Pankh’…! Presented to Assembly Speaker Dr. Raman Singh.

Hindi Story Collection : ‘माटी के पंख’ कहानी संग्रह को इसकी लेखिका एवं साहित्यकार श्रीमती पूजा अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष निवास कार्यालय, रायपुर में मुलाकात कर सादर भेंट किया.

पुस्तक की लेखिका पूजा अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि इस संग्रह में 21 कहानियाँ हैं, जो न केवल प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य के हौसलों को बयां करती हैं।

इसमें दयालुता, प्रकृति से प्रेम, पेड़-पौधों से जुड़ाव और माटी की गरिमा का संदेश निहित है।

यह किताब हमें सिखाती है कि स्क्रीन की दुनिया से परे भी एक बहुत सुंदर दुनिया है, जहाँ दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की असली पूजा है।

यह किताब कभी हार न मानने का हौसला रखने और हर परिस्थिति में मुस्कुराने का भी संदेश देती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के पाठक के लिए इस कहानी संग्रह में एक प्यारा संदेश है।

शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लेखिका के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहानी संग्रह ‘माटी के पंख’ के पर्यावरण पर आधारित प्रकृति प्रेम, माटी जुड़ाव व प्रेरणादायी विचारों को सराहा एवं लेखिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए निरंतर समाज को जागरूक करने वाला साहित्य लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। यह लेखिका की पाँचवीं किताब है. इस किताब का विमोचन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने गत दिवस राजभवन में किया है.

विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात और किताब भेंट करने के दौरान श्री पंकज कुमार गुप्ता एवं श्री ऋषि गुप्ता भी उपस्थित थे |