रायपुर 15 जून 2026/ ETrendingIndia / “Walk-in Interview notification released by PM SHRI School, Jawahar Navodaya Vidyalaya, Borai, Durg.” पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यलाय बोरई, जिला-दुर्ग में सत्र 2026-27 हेतु पूर्णतः अनुबंध संविदा / अंशकालिक आधार पर शिक्षक / विषय विशेषज्ञों एवं मैट्रन (महिला) की सेवा लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।
विस्तृत अधिसूचना, दिशा-निर्देश, अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यालय के वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/DURG/en/home/का अवलोकन करें।
मैट्रन (महिला) पद हेतु दिनॉक 23.06.2026 को पूर्वाहन 10 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तथा शिक्षक / विषय विशेषज्ञों [ATL Facilitator, Sports coach, Music & Dance Expert, Self Defense & Yoga Trainer, Skill (Al) Teacher] हेतु दिनॉक 25.06.2026 को पूर्वाहन 10 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक Walk in Interview (साक्षात्कार) किया जावेगा।
