Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल संरक्षण समिति और किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बाल कल्याण समितियों में रिक्तियों की पूर्ति हेतु सदस्यों का चयन कर समिति का गठन/ पुनर्गठन किया जाना है. रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत गरियाबंद, मुंगेली और बिलासपुर जिले में कुल 3 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन जिलों में निकली रिक्तियां गरियाबंद: बालक कल्याण समिति में 1 सदस्य। मुंगेली: किशोर न्याय बोर्ड में 1 महिला सामाजिक कार्यकर्ता। बिलासपुर: किशोर न्याय बोर्ड में 1 सामाजिक कार्यकर्ता। कितना मिलेगा मानदेय? चयनित सदस्यों को प्रति बैठक 2,000 रुपये या शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। डाक से भेजना होगा आवेदन आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर से भेजना होगा। सीधे कार्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन का पता: संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक-01, द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़-492002। आवेदन की अंतिम तारीख आवेदन 16 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालय पहुंच जाना चाहिए। विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी शर्तें विभाग की वेबसाइट “CG शासन” www.cgstate.gov.in और “महिला एवं बाल विकास www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध हैं। Share This Article Post navigation रायगढ़ : आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन 12 नवम्बर तक जिला पंचायत सुकमा में संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित… आज अंतिम तिथि