Eklavya Residential School Cheribeda
Eklavya Residential School Cheribeda
Share This Article

रायपुर 15 जून 2026/ ETrendingIndia / Walk-in Interview for Recruitment of Guest Teachers at Eklavya Residential School Cheribeda , एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस), छेरीबेड़ा, पोस्ट बेनूर, जिला नारायणपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि संविदा शिक्षकों (Guest Contractual Teachers) की अस्थायी भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है।

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजीटी (PGT) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास और अर्थशास्त्र विषय तथा टीजीटी (TGT) के लिए गणित एवं कला विषय के पदों पर भर्ती की जाएगी।

पीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं बी.एड. तथा टीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एड. की योग्यता निर्धारित की गई है।

टीजीटी पदों के लिए सीटीईटी (CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू 27 जून 2026 को आयोजित होगा। अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक किया जाएगा।

चयनित पीजीटी शिक्षकों को 35 हजार रुपये प्रतिमाह तथा टीजीटी शिक्षकों को 33 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां तथा पासपोर्ट आकार का फोटो इंटरव्यू के समय साथ लाना होगा।

विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा।