रायपुर 15 जून 2026/ ETrendingIndia / Inauguration of ‘Mahtari Sadan’ and ‘Mahila Yoga Bhavan’: Free Play School Education for Underprivileged Children, Jumba Center Becomes the State’s First Government Fitness Complex, राजधानी रायपुर के विप्र नगर, रायपुरा में आज अधोसंरचना विकास (Infrastructure Development) और सामाजिक सरोकार के अंतर्संबंध का एक अनूठा ऐतिहासिक उदाहरण देखने को मिला।
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के विजन से कुल ₹1 करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित ‘महतारी सदन’ एवं ‘महिला योग भवन व जुंबा सेंटर’ का लोकार्पण हुआ।
इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश मूणत ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक व पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रही।

उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, व मंडल के महामंत्री सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों और भारी उत्साह ने पूरे रायपुरा क्षेत्र को उत्सव के माहौल में बदल दिया।
कार्यक्रम में पार्षदों एवं जोन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महतारी सदन
इस संकुल के अंतर्गत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के नौनिहालों के लिए कॉन्वेंट की तर्ज पर एक आधुनिक प्ले स्कूल एवं डे-केयर सेंटर स्थापित किया गया है।
यहाँ बच्चों को निःशुल्क अथवा अत्यंत रियायती दरों पर विश्वस्तरीय प्रारंभिक व्यावहारिक व बौद्धिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर
मातृशक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु पृथक से ₹40 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय सर्वसुविधायुक्त फिटनेस हब तैयार किया गया है।
संचालन मॉडल (Operation & Maintenance Model): परियोजना के दीर्घकालिक, निष्पक्ष और पारदर्शी रख-रखाव के लिए इसे सामाजिक सहभागिता मॉडल पर संचालित किया जा रहा है।
प्ले स्कूल और योग भवन के सुचारू प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रतिष्ठित संस्था ‘महाराष्ट्र मंडल’ को सौंपने की संस्तुति की जा रही है।

बृजमोहन – नगरीय विकास का मील का पत्थर
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधायक राजेश मूणत ने कंक्रीट के ढांचे को सामाजिक संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है। हमारी डबल-इंजन सरकार अंत्योदय और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
एक श्रमिक वर्ग के बच्चे को विश्व स्तरीय प्ले स्कूल की शिक्षा निःशुल्क मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है।
राजेश मूणत – विकास सीमेंट और गगनचुंबी इमारतों तक सीमित नहीं होना चाहिए
प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित शासकीय योग व जुंबा सेंटर हमारी मातृशक्ति को समर्पित है .
श्रीमती मीनल चौबे – महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वरदान
उन्होंने कहा यह स्वतंत्र योग भवन उन महिलाओं को एक सुरक्षित और आधुनिक मंच प्रदान करेगा जो आर्थिक संकोच के कारण महंगे व्यावसायिक केंद्रों में नहीं जा पाती थीं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।
