Tendubhatha Anicut
Tendubhatha Anicut
Share This Article

रायपुर 15 जून 2026/ ETrendingIndia / Tendubhatha Anicut Built at a Cost of ₹24.5 Million: A Catalyst for Water Conservation, Agricultural Growth, Connectivity, and Economic Empowerment , किसानों की समृद्धि और कृषि के विकास के लिए जल की उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तेंदूभाठा एनीकट का निर्माण किया गया, जो आज क्षेत्र के किसानों के लिए विकास और खुशहाली का नया माध्यम बन रहा है।

कोरबा के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत धौराभांठा में 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस एनीकट से तेंदूभाठा सहित आसपास के गांव लाभान्वित होंगे।

क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण कृषि पर निर्भर हैं। इनके जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत कृषि कार्य ही है।

पहले जल संग्रहण की सुविधा नहीं होने से बारिश का पानी बहकर निकल जाता था ।

किसानों को सीमित खेती करनी पड़ती थी तथा कई बार खरीफ के बाद रबी की फसल लेना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता था।

तेंदूभाठा एनीकट के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण और संचयन सुनिश्चित हुआ है। परियोजना से लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा फसलों की सिंचाई के लिए लंबे समय तक जल उपलब्ध होगा. किसान एक फसल के स्थान पर दो फसल ले सकेंगे।

एनीकट से जल संचयन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। इससे आसपास के कुओं एवं अन्य जल स्रोतों में जल की उपलब्धता में भी वृद्धि होगी, जिसका लाभ सीधे ग्रामीणों व किसानों को मिलेगा।

तेंदूभाठा एनीकट का लाभ केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है। यह एनीकट ग्राम तेंदूभाठा और रंगोले के बीच संपर्क का भी महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही अधिक सुगम हुई है।