Share This Article रायपुर, 15 जून 2026/ ETrendingIndia / Tandula Complex Model Exhibition: A Lifelike Experience of Balod’s Major Irrigation Projects and Water Management, बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस ज्ञानवर्धक मॉडल को अवलोकनार्थ समर्पित किया। इस मॉडल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जिले की वृहद सिंचाई परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जल वितरण प्रणाली को आसानी से समझ सकता है। इस आकर्षक मॉडल में तांदुला जलाशय के साथ-साथ गोंदली और खरखरा जलाशय की भौगोलिक स्थिति को बेहद बारीकी से दर्शाया गया है। गंगरेल बांध से नहरों के माध्यम से आने वाले पानी के प्रवाह और सिंचाई नहरों के नेटवर्क को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। दुर्ग और बेमेतरा जिलों में भी सिंचाई एवं तालाबों को भरने की प्रक्रिया भिलाई स्टील प्लांट को की जाने वाली जल आपूर्ति के साथ ही दुर्ग और बेमेतरा जिलों में सिंचाई एवं तालाबों को भरने की पूरी प्रक्रिया को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। आमजनों की जानकारी बढ़ाने के लिए मॉडल में इन सभी जलाशयों के निर्माण वर्ष और उनकी जल भराव क्षमता का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पीयूष देवांगन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। Share This Article Post navigation Sashakt Anganwadi Abhiyan : सशक्त आंगनबाड़ी अभियान…! सुकमा जिला की पहल…1200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण 2.45 करोड़ से बना तेंदूभाठा एनीकट : जल संरक्षण, कृषि उत्पादन, आवागमन और आर्थिक सशक्तीकरण का बना माध्यम