Share This Article

रायपुर, 19 जून 2026/ ETrendingIndia / “International Yoga Day 2026: Governor to attend as the chief guest” 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल, सुव्यवस्थित एवं व्यापक आयोजन के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने निर्देशानुसार जिला पंचायत पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में होने वाले मुख्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल होंगे .
इसमें स्कूल एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित आमजन भी योग करेंगे.

श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा आमजन को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में आयुष विभाग द्वारा संचालित ‘योग संगम’ पोर्टल (yoga.ayush.gov.in) पर सभी योग कार्यक्रमों की प्रविष्टि दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों एवं अधीनस्थ संस्थाओं द्वारा आयोजित योग कार्यक्रमों का पंजीयन पोर्टल पर सुनिश्चित करें, जिससे जिले में होने वाली गतिविधियों का समुचित संकलन किया जा सके।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री अरविंद गेडाम, सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी श्रीमती स्वाति रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।