Vaccine Diplomacy: India sends measles vaccine to assist Maldives.
Vaccine Diplomacy
Share This Article

रायपुर, 20 जून 2026/ Vaccine Diplomacy: India sends measles vaccine to assist Maldives.

Vaccine Diplomacy : भारत ने पड़ोसी देश Maldives में खसरे (मीजल्स) के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए मानवीय सहायता भेजी है। भारत ने मालदीव को खसरे की 20,000 वैक्सीन खुराकें और लगभग तीन टन चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई है।

टीकाकरण अभियान को मिलेगा बल

भारत द्वारा भेजी गई वैक्सीन और चिकित्सा सामग्री का उद्देश्य मालदीव में टीकाकरण कवरेज बढ़ाना तथा खसरे के प्रसार को रोकने में मदद करना है। इससे जनस्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

मालदीव ने जताया आभार

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की इस समय पर मिली सहायता के लिए धन्यवाद और सराहना व्यक्त की है।

भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का उदाहरण

भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार मालदीव की सहायता करता रहा है। यह मदद भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ (Neighbourhood First) नीति और क्षेत्रीय सहयोग की भावना को भी दर्शाती है।