Conclusion of the IGKV Yoga Training Camp...! Participants practiced enthusiastically for International Yoga Day.
IGKV
Share This Article

रायपुर, 20 जून 2026/ Conclusion of the IGKV Yoga Training Camp…! Participants practiced enthusiastically for International Yoga Day.

IGKV : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह शिविर दिनांक 18 जून से 20 जून तक कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के अंतिम दिवस विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश प्राप्त किया।

कुलपति ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को 21 जून 2026 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे माननीय राज्यपाल के साथ योगाभ्यास कर योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देंगे।