Donald Trump Lashes Out at Khamenei: Says Iran Won't Get a Single Penny Now
Anger Donald Trump
Share This Article

रायपुर, 20 जून 2026/ Donald Trump Lashes Out at Khamenei: Says Iran Won’t Get a Single Penny Now

Anger Donald Trump : अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान पर भड़के हैं। ट्रंप इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि वे ईरान को फूटी कौड़ी नहीं देंगे।

ट्रंप ने गुस्सा होते कहा कि दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद ईरान की सैन्य क्षमताएं बेहद कमजोर हो गई हैं. इस दौरान ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को आर्थिक मदद नहीं देगा। उसे फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अब ईरान के पास ना वायुसेना बची है और ना ही उसके पास एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम है। उन्होंने कहा कि ईरान बेहद कमजोर हो चुका है।

ट्रंप का ईरान पर आर्थिक प्रहार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना का सीधा जवाब देते हुए कहा कि जिसके सदस्यों ने दावा किया कि ईरान आज चार महीने पहले की तुलना में ज़्यादा मज़बूत स्थिति में है। वे सरासर गलत हैं।

ट्रंप ने इन दावों को खारिज करते हुए विपक्ष के नजरिए को बिना जानकारी वाला बताया। युद्ध ने ईरान को कमजोर कर दिया है! अब उसके पास एयर फोर्स, नेवी, एंटी-एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट, रडार, या असल में कुछ भी नहीं है, और फिर भी डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग कहते हैं कि ईरान अब चार महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है। क्या आप सोच सकते हैं कि इससे बच निकला जाए? कुछ लोग कितने बेवकूफ हो सकते हैं ?

अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि शांति समझौता अमेरिका की कमजोरी की वजह से नहीं, बल्कि ईरान की जरूरत की वजह से हुआ है, क्योंकि उन्होंने आर्थिक राहत पर अपना कड़ा रुख बनाए रखा है।