Share This Article

रायपुर 22 जून 2026/ ETrendingIndia / Under the chief hospitality of Legislative Assembly Speaker Dr. Raman Singh and the chairmanship of National President Manturam Pawar: The oath-taking ceremony and first conference of the Central Employee Cell of the Halba Tribal Society.अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कल नगर निगम ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह में केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम मिलन-प्रथम सम्मेलन विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ।

हजारों की संख्या में उमड़े सामाजिक पदाधिकारी, सर्किल अध्यक्ष और ग्राम प्रबंधक

कार्यक्रम में पांचों महासभा के सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान सामाजिक पदाधिकारी, सदस्यगण, सर्किल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रबंधक तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में स्वजातीय भाई-बहन, युवा और देश-प्रदेश के उच्च पदों पर आसीन आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व का मिला संबल

समारोह में छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मदन बढ़ई , छत्तीसगढ़ महासभा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चनाब तथा महाराष्ट्र महासभा से पधारे महासचिव श्री अजय कोठेवार पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश महासभा की ओर से पधारे श्री महेंद्र कोठेवार ने भी अपने विचार साझा किए।

आबकारी कमिश्नर श्री पी. एस. एलमा (IAS) और प्रशासनिक अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

महासम्मेलन में समाज के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वसा तथा छत्तीसगढ़ महासभा के महिला प्रभाग की अध्यक्षा व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वसा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विशेष रूप से श्री पी. एस. एलमा (IAS, कमिश्नर आबकारी) पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित रहे।

उनके साथ ही श्री जे. आर. ठाकुर (सेवानिवृत्त IPS), पूर्व अध्यक्ष श्री बी. एस. ठाकुर एवं पूर्व अध्यक्ष श्री एफ. आर. ठाकुर ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विभिन्न अंचलों के सामाजिक ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

समारोह में समाज के आधार स्तंभ और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामाजिक ब्लॉक बालोद से कोषाध्यक्ष श्री संतराम मानकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही राजनांदगांव के ब्लॉक अध्यक्ष श्री एच. आर. ठाकुर , कुसुमकसा के ब्लॉक अध्यक्ष श्री छत्तर सिंह कोमा , चारामा के ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवराम ठाकुर, बालोद के ब्लॉक अध्यक्ष श्री जोहन लाल प्रधान एवं दल्लीराजहरा की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती विद्या रावटे सहित अन्य कई ब्लॉकों के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

युवा प्रभाग ने दिखाया उत्साह

युवा प्रभाग से मुख्य रूप से श्री स्वरूप नायक एवं श्री राजू नायक की सक्रिय भूमिका रही। कवर्धा से पधारे युवा प्रभाग के सक्रिय कार्यकर्ता श्री दानवेंद्र सिंह नायक की उपस्थिति प्रेरणादायी रही।

कवर्धा से पहुंचे पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग

महासम्मेलन में कवर्धा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रकाश भुवार्य विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मातृशक्ति की रही अभूतपूर्व उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनांदगांव महिला प्रभाग और केंद्रीय टीम ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।

महिला प्रभाग से मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी अमला , श्रीमती ईश्वरी ठाकुर , श्रीमती प्रमिला ठाकुर , श्रीमती संध्या धनगुण, श्रीमती कुसुम भुवार्य की सराहनीय भूमिका रही।

केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में कवर्धा से विशेष रूप से पधारीं श्रीमती umeshwari भुवार्य के सक्रिय नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना की गई।

राष्ट्रीय एवं जिला नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में सामाजिक जिला दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री आई. एल. देहारी ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पूर्व महासचिव श्री किशन मानकर एवं वर्तमान महासचिव श्री ईश्वर भंडारी ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

वरिष्ठ सामाजिक विचारकों और पूर्व अध्यक्षों का मिला मार्गदर्शन

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री बहूर सिंह रावटे ने अपने अनुभव से समाज को मार्गदर्शन दिया।

पूर्व अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री जी. आर. राणा ने सारगर्भित उद्बोधन से समाज को संवैधानिक अधिकारों की दिशा दिखाई।

राष्ट्रीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रपंजक श्री पी. आर. नायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सेवानिवृत्त IAS श्री हीरालाल नायक ने रखे संवैधानिक पहलू

वैचारिक सत्र के दौरान समाज के पूर्व महासचिव, सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) एवं अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के कानूनी सलाहकार श्री हीरालाल नायक ने सारगर्भित और ज्ञानवर्धक उद्बोधन में सामाजिक नियमों, वैधानिक प्रावधानों और महत्वपूर्ण संवैधानिक पहलुओं को प्रभावी ढंग से रखा।

पूर्व अध्यक्ष आर. एस. नायक (IPS) ने स्वागत भाषण में रखी समाज निर्माण की रूपरेखा

केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्री आर. एस. नायक (IPS) ने कहा कि, “हम सभी को मिलकर ‘व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण’ की दिशा में पूरी तन्मयता और समर्पण से काम करना होगा।”

मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई , होनहार खिलाड़ी बेटियों का किया ऐतिहासिक सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेरणादायी उद्बोधन में नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष श्री जी. आर. चुरेंद्र (IAS) एवं केंद्रीय महासचिव श्री प्रेमलाल सहारा (राज्य वित्त सेवा) सहित उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सिंह ने कहा कि “आने वाले समय में यह सक्षम और ऊर्जावान टीम देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी।”

उन्होंने समाज की दो होनहार बेटियों का मंच पर सम्मान किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और समाज का नाम रोशन किया है। इसमें अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन कुमारी महक नरवासे एवं नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी किरण पिसदा शामिल रहीं।

नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष श्री जी. आर. चुरेंद्र ने रखी ‘सप्त क्रांति’ की भव्य कार्य योजना

नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष श्री जी. आर. चुरेंद्र (IAS) ने कर्मचारी प्रकोष्ठ की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। श्री चुरेंद्र ने समाज के गौरवशाली ‘सप्त क्रांति आंदोलन’ को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि, “हम जिन सात प्रमुख आंदोलनों पर पहले से काम करते आ रहे हैं—शिक्षा, साधना, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, नशा उन्मूलन, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण और नारी जागरण—उन पर अब और अधिक तीव्रता व योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।”

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और राजनांदगांव महापौर का आत्मीय उद्बोधन

इस सत्र का कुशल संचालन राष्ट्रीय सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम सिंह तारम द्वारा किया गया, जिसमें समाज के राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस सत्र में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव ने घोषणा की कि, “मुझे जब भी इस गौरवशाली समाज द्वारा जो भी निर्देश या आदेश दिया जाएगा, मैं पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ उस आदेश व निर्देश का अक्षरशः पालन करूँगा।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष मंतूराम पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हलबा आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंतूराम पवार (राष्ट्रीय सभा) द्वारा की गई। उन्होंने नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष श्री चुरेंद्र, महासचिव श्री सहारा एवं पूरी नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

त्रिस्तरीय संचालक मंडल द्वारा उत्कृष्ट मंच संचालन

कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा बालोद के महासचिव श्री टीकम बढ़ई, प्रख्यात साहित्यकार श्री प्रीतम कोठारी एवं राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम सिंह तारम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

राजनांदगांव जिला व ब्लॉक टीम ने संभाली अभूतपूर्व व्यवस्था

इस महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला शाखा राजनांदगांव एवं ब्लॉक शाखा राजनांदगांव की भूमिका अग्रणी रही।

कर्मचारी प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष डॉ. पवन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ श्री मेघनाथ भुवार्य एवं श्री कामतू ठाकुर ने अपनी पूरी टीम के साथ जी-जान से जुटकर कार्यक्रम की कमान संभाली।

श्रीमती चिदाकाश आर्य द्वारा आभार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा की केंद्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती चिदाकाश आर्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

समापन पश्चात विशेष सत्र : नवनियुक्त केंद्रीय महासचिव श्री प्रेमलाल सहारा ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘सलाह लो, सम्मान दो’ का सांगठनात्मक मूलमंत्र

मुख्य महासम्मेलन के समापन के पश्चात, ऑडिटोरियम परिसर में ही ‘कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला शाखा राजनांदगांव’ की एक विशेष कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में राज्य वित्त सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं नवनियुक्त केंद्रीय महासचिव श्री प्रेमलाल सहारा ने आगामी कार्यपद्धति की महत्वपूर्ण और सांगठनात्मक रूपरेखा सामने रखी।

उन्होंने कहा कि, “हमारा मूल संकल्प ‘स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज’ की दिशा में निरंतर, समर्पित और संगठित होकर काम करना है।

हम भविष्य की योजनाओं और सांगठनात्मक निर्णयों में अपने वरिष्ठों, प्रबुद्ध जनों और मैदानी सहयोगियों से व्यापक ‘सलाह’ लेंगे, और कार्यक्षेत्र में प्रत्येक सदस्य व स्वजातीय बंधु को पूर्ण ‘सम्मान’ देंगे।

कार्यकर्ता गोष्ठी और आंतरिक व्यवस्थाओं में इनकी रही सराहनीय सक्रियता:

इस विशेष सांगठनात्मक गोष्ठी और संपूर्ण व्यवस्था को सफल बनाने में कर्मचारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ मार्गदर्शकों और कोर टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से कर्मचारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सलाहकार श्री बी. एस. नायक , प्रचार मंत्री श्री यू. एस. धलेन्द्र , श्री खम्मान गोवार्य , श्री टी. एल. ठाकुर श्री सुख नंदन कोसमा एवं नवनियुक्त कोषाध्यक्ष श्री आर. आर. चुरेंद्र बेहद सक्रिय रहे।

इसके साथ ही आंतरिक व्यवस्थाओं की निगरानी में नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र रावटे , नवनियुक्त उपाध्यक्ष ,श्रीमती ममता भैंसवारे , नवनियुक्त सचिव श्री विजय नाग एवं नवनियुक्त अंकेक्षक (ऑडिटर) श्री नेमीचंद देव ने सक्रिय योगदान दिया।

महासम्मेलन को शानदार, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में ब्लॉक शाखा राजनांदगांव के संरक्षक श्री टी. आर. ठाकुर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।

उनके साथ ब्लॉक सचिव श्री देव सिंह अमेला , ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री आर. आर. खरे , ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री यू. एस. ठाकुर , न्याय समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री मुकुंद ठाकुर , कर्मचारी प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला सचिव श्री मुकेश ठाकुर, सर्किल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर , सर्किल अध्यक्ष श्री टी. आर. ठाकुर एवं ब्लॉक शाखा राजनांदगांव के अन्य स्थानीय संरक्षकगण सक्रिय रहे।