रायपुर, 23 जून 2026/ Monsoon Alert: Six tourism zones in Ramnagar to close from June 30…! Tourism activities halted due to the monsoon.
Monsoon Alert : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में मानसून के चलते कई पर्यटन जोन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं। सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कई जोन पहले ही हो चुके हैं बंद
प्रसिद्ध Jim Corbett National Park के ढिकाला और दुर्गादेवी पर्यटन जोन डे-सफारी के लिए पहले ही बंद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पार्क में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा भी रोक दी गई है।
30 जून से छह और जोन होंगे बंद
वन विभाग के अनुसार 30 जून से बिजरानी पर्यटन जोन के अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथीडगर और फाटो तथा रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी हेरिटेज पर्यटन जोन भी बंद कर दिए जाएंगे।
बारिश के बाद फिर खुलेंगे
हर वर्ष मानसून के दौरान खराब मौसम और वन मार्गों की स्थिति को देखते हुए इन पर्यटन जोनों को कुछ महीनों के लिए बंद किया जाता है। मौसम सामान्य होने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद इन्हें फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
