IIPS Admission 2026: Admissions open at IIPS, Mumbai! Admissions for MA, MSc, PhD, and PDF courses... scholarships also available.
IIPS Admission 2026
Share This Article

रायपुर, 23 जून 2026/ IIPS Admission 2026: Admissions open at IIPS, Mumbai! Admissions for MA, MSc, PhD, and PDF courses… scholarships also available.

IIPS Admission 2026 : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस), मुंबई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर, शोध एवं पोस्ट-डॉक्टोरल कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार जनसंख्या अध्ययन में एमए/एमएससी, जैव-सांख्यिकी एवं जनांकिकी में एमएससी, सर्वेक्षण अनुसंधान एवं डाटा विश्लेषिकी में एमएससी, जनसंख्या अध्ययन में पीएचडी, अंशकालिक पीएचडी तथा पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (पीडीएफ) कार्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।

एमए और एमएससी पाठ्यक्रमों में चयनित विद्यार्थियों को ₹5,000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जबकि पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ₹50,000 प्रतिमाह की फेलोशिप के साथ मकान किराया भत्ता (एचआरए) भी मिलेगा। संस्थान द्वारा छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।