रायपुर ,23 जून 2026/ ETrendingIndia / “Padma Awards 2026: Alka Yagnik, Malayalam superstar Mammootty receive Padma Bhushan; these stars including R. Madhavan honoured with Padma Shri…” नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे चरण के विजेताओं को सम्मानित किया.
राष्ट्रपति ने मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया.
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले कुछ सालों से सुनने की समस्या से जूझ रहीं अलका को एक अटेंडेंट स्टेज तक ले गए.
चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं और वे देश की प्लेबैक सिंगिंग इंडस्ट्री की सबसे मशहूर आवाजों में से एक बनी हुई हैं. उनकी कला को आज भी कई पीढिय़ों के श्रोता पसंद करते हैं.
मलयालम सुपरस्टार ममूटी भी पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले विजेताओं में से एक रहे. राष्ट्रपति ने उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा. समारोह में उनकी पत्नी सल्फाथ, बेटे और एक्टर दुलकर सलमान और बेटी सुरुमी भी उनके साथ मौजूद थे.
पद्मपुरस्कार पाने वालों में तेलुगु एक्टर मुरली मोहन और राजेंद्र कुमार भी शामिल थे. मशहूर भारतीय क्लासिकल सिंगर, म्यूजि़कोलॉजिस्ट और एकेडमिशियन मंगला कपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मानित किया.
आर. माधवन ने भी मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी का अभिवादन किया और उनके पैर छुए, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति से पद्म पुरस्कार लिया.
दिवंगत अभिनेता सतीश शाह, जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था, उन्हें भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया; यह पुरस्कार उनकी ओर से उनके चचेरे भाई अरविंद ममानिया ने ग्रहण किया.
इस दूसरे सम्मान समारोह के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए.
26 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में, राष्ट्रपति ने विजेताओं को कुल 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे.
