Hi-Tech Farming: A young farmer from Dhamtari quits his job to embrace high-tech rose farming, driving demand for the flowers to other states.
Hi-Tech Farming
Share This Article

रायपुर, 24 जून 2026/ Hi-Tech Farming: A young farmer from Dhamtari quits his job to embrace high-tech rose farming, driving demand for the flowers to other states.

Hi Tech Farming : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खरतुली गांव के प्रगतिशील किसान मोहित पवार ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी क्षेत्र की नौकरी के अवसरों को छोड़कर आधुनिक कृषि को अपना कर मिसाल पेश की है।

उन्होंने अपनी एक एकड़ पैतृक भूमि पर पॉलीहाउस में डच गुलाब की वैज्ञानिक खेती शुरू की है, जिसकी मांग अब छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और झारखंड तक पहुंच चुकी है।

65 लाख के ऋण से शुरू किया प्रोजेक्ट

मोहित पवार ने पॉलीहाउस, सिंचाई और अन्य आधुनिक सुविधाओं के लिए बैंक से 65 लाख रुपये का कृषि ऋण लिया। शुरुआती महीनों में तकनीकी चुनौतियों के कारण नुकसान हुआ, लेकिन बेहतर प्रबंधन और विपणन रणनीति से परियोजना लाभकारी बन गई।

ड्रिप सिस्टम से कम पानी में अधिक उत्पादन

उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रोत्साहित आधुनिक तकनीकों के अनुरूप उन्होंने इजरायली ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाई है। 45 डिग्री तक की गर्मी में भी प्रतिदिन केवल 350 से 400 लीटर पानी से सिंचाई हो जाती है। पॉलीहाउस तापमान नियंत्रित रखता है, जिससे फूलों की गुणवत्ता बनी रहती है।

रोजगार और अच्छी आय का स्रोत

वर्तमान में प्रतिदिन 1000 से 1500 गुलाब की डंडियां बाजार भेजी जा रही हैं। इस उद्यम से 8 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

मोहित के अनुसार, सभी खर्चों के बाद उन्हें सालाना 13 से 15 लाख रुपये तक शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। उनकी सफलता आधुनिक उद्यानिकी और वैज्ञानिक खेती की संभावनाओं को दर्शाती है।