रायपुर,24 जून 2026/ ETrendingIndia / “Israel must free itself from its dependence on America for weapons: Netanyahu” इजराइल रक्षा आत्मनिर्भरता , इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल को हथियार बनाने की अपनी क्षमता विकसित करके सैन्य मामलों में अमेरिका पर निर्भरता खत्म करनी चाहिए.
उनका तर्क है कि ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ चल रहे संघर्ष के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है.
वेस्ट बैंक के गुश एत्जिय़ोन में रिजर्व कॉम्बैट अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान नेतन्याहू ने कहा, मैं उस समर्थन की बहुत सराहना करता हूँ जो हमें मिला है. साथ ही जो मैंने पिछले कुछ वर्षों में हासिल किया है हमारे अमेरिकी दोस्तों से, लेकिन आज मैं कहता हूँ, हमें अपने खुद के स्वतंत्र हथियार-उत्पादन सिस्टम की जरूरत है. हमें अपने हथियार खुद बनाने होंगे.
सुरक्षा हालात पर बात करते हुए उन्होंने कहा, हम अब ईरान और उसके प्रॉक्सी (उसके इशारे पर काम करने वाले गुटों) का सामना कर रहे हैं.
हमने उन पर जोरदार हमले किए हैं. यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सब कुछ हमारी ताकत पर निर्भर करता है.
अगले 30 सालों में हम किस स्थिति में होंगे, यह हमारी ताकत पर निर्भर करेगा. इसीलिए हम अभी अपनी ताकत और बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
उन्होंने इजराइल के लिए हथियार बनाने की आजाद क्षमता हासिल करने की अपनी महत्वाकांक्षा का भी जिक्र किया.
हालांकि नेतन्याहू ने आने वाले दशक में अमेरिकी सैन्य मदद को धीरे-धीरे कम करने की नीति अपनाई है, लेकिन उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब तनाव बढ़ा हुआ है.
इजराइल ने अपनी ऑपरेशनल आजादी पर संभावित अमेरिकी पाबंदियों को लेकर बढ़ती चिंता जाहिर की है, खासकर इसलिए क्योंकि वॉशिंगटन तेहरान के साथ एक ऐसे समझौते की कोशिश कर रहा है जिसे इजराइल ज़्यादातर खारिज करता है.
प्रधानमंत्री ने कहा, हमें निर्भरता से खुद को आजाद करने, लगातार अपनी ताकत बढ़ाने, ज़्यादा से ज़्यादा टेक्नोलॉजी को शामिल करने और आप जैसे कमांडरों की और पीढिय़ों को तैयार करने की जरूरत है, क्योंकि आखिरकार यही हमारी स्थिति तय करेगा.
यह बयान पिछले हफ़्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में इजराइल की सुरक्षा करने वाले दो-तिहाई रक्षा हथियार अमेरिका द्वारा सप्लाई और फाइनेंस किए गए थे.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के प्रतिनिधियों ने हाल ही में 10 साल के नए सुरक्षा सहयोग फ्ऱेमवर्क पर बातचीत शुरू की है. इसका मकसद मौजूदा व्यवस्था को धीरे-धीरे बदलकर पूरी तरह से आपसी साझेदारी में बदलना है.
