Bhilai Steel Plant: Major action following the multi-crore scrap theft scandal... Bhilai CISF DIG replaced... Chandan Kumar Jha to take charge.
Bhilai Steel Plant
Share This Article

दुर्ग, 26 जून 2026/ Bhilai Steel Plant: Major action following the multi-crore scrap theft scandal… Bhilai CISF DIG replaced… Chandan Kumar Jha to take charge.

Bhilai Steel Plant : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भिलाई इकाई के डीआईजी एवं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें दिल्ली मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी एवं बोकारो के पूर्व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा को भिलाई CISF इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्क्रैप चोरी मामले के बाद बढ़ी थी हलचल

जानकारी के मुताबिक, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी वर्ष 2009 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में CISF में प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में भिलाई इस्पात संयंत्र में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले के खुलासे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

जांच के दौरान संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ CISF जवानों से भी पूछताछ की गई थी। माना जा रहा था कि संयंत्र परिसर के भीतर इतनी बड़ी चोरी बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं हो सकती। मामले में अब तक कथित मुख्य सरगना संजय सिंह समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उप कमांडेंट निधि सिंह का भी तबादला

प्रशासनिक फेरबदल के तहत भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ उप कमांडेंट निधि सिंह का भी तबादला कर उन्हें केओपीए कोलकाता इकाई भेजा गया है। वहीं, सेल के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र में तैनात डीआईजी एलके हाकिप को कोलकाता एयरपोर्ट स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नागपुर एयरपोर्ट में वरिष्ठ कमांडेंट के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है और इस्को बर्नपुर संयंत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर टिकी निगाहें

स्क्रैप चोरी प्रकरण के बाद CISF में हुए (Bhilai Steel Plant) इन तबादलों को सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।