IIIT Una Recruitment 2026
IIIT Una Recruitment 2026
Share This Article

रायपुर 27 जून 2026/ ETrendingIndia / IIIT Una Recruitment 2026: Applications open for 26 posts of Professor, Associate Professor, and Assistant Professor ,भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना ने IIIT ऊना भर्ती 2026 के तहत विभिन्न फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

कुल 26 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें संस्थान कम्प्यूटिंग स्कूल, इलेक्ट्रॉनिक स्कूल और बेसिक साइंसेज स्कूल( गणित, रसायन विज्ञान, जैवसूचना विज्ञान, डिजायन इंजीनियरिंग, अंग्रेजी, प्रबंधन अध्ययन, भौतिकी) प्रोफेसर, सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक ग्रेड-I तथा सहायक प्राध्यापक ग्रेड-II के पद शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

प्रोफेसर – 2 पद
सह-प्राध्यापक (Associate Professor) – 4 पद
सहायक प्राध्यापक (ग्रेड-I) – 4 पद
सहायक प्राध्यापक (ग्रेड-II) – 16 पद

तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे) की है। ऑनलाइन आवेदन की लिंक
https://iiitu.ac.in है.