Pakistani Attack in Afghanistan
Pakistani Attack in Afghanistan
Share This Article

रायपुर,29 जून 2026/ ETrendingIndia / “36 Dead, Including Women and Children, and 163 Injured in Pakistani Attack in Afghanistan…” अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने बताया कि रविवार रात को हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 36 लोगों की जान गई है, जबकि 163 लोग घायल हुए हैं।

तालिबान प्रशासन के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर हुए लिखा कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों पर हवाई बमबारी की थी। 36 मृतकों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं।

फितरत ने बताया कि पक्तिया प्रांत में जमखानी जि़ले के मंडुखेल गांव में पाकिस्तानी जे-10 विमानों की बमबारी से एक रिहायशी घर पर हमला हुआ, जिसमें एक बुज़ुर्ग और एक बच्चे की मौत हो गई।

उन्हें बचाने के लिए इक_ा हुए स्थानीय लोगों पर दोबारा बमबारी हुई, जिसमें 28 की मौत हो गई और 158 लोग घायल हो गए।

पक्तिका प्रांत के गयान जिले के वालोस्ट गांव और कुनार प्रांत के नाराय जिले के बारोलू गांव में बमबारी हुई थी।

पाकिस्तान ने यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक अलग गुट ‘जमात-उल-अहरार’ द्वारा कराची में हुए हमले के एक दिन बाद किया है।

कराची में अर्धसैनिक रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर बंदूकों और विस्फोटकों से लैस आतंकवादियों ने हमला हुआ था, जिसमें 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि रविवार रात हुए हमले में अफगानिस्तान सीमा पर 29 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं।