छत्तीसगढ़ जीएसटी वृद्धिछत्तीसगढ़ जीएसटी वृद्धि
Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ जीएसटी वृद्धि , छत्तीसगढ़ राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीएसटी एवं वैट से 23हजार 448 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ है, जो राज्य के कुल कर राजस्व का 38% है।छत्तीसगढ़ राज्य ने 18% की जीएसटी वृद्धि दर हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है।

यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई।

मुख्यमंत्री ने कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है।

श्री साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए।

बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फर्जी बिल, दोहरी बहीखाता प्रणाली और गलत टैक्स दरों का उपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभाग की नवाचारी पहलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसटी पंजीकरण की औसत समय सीमा को 13 दिन से घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।

बैठक में अधिकारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाइयों एवं कर चोरी की राशि की वसूली की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रहण एवं जीएसटी से जुड़ी सेवाओं का कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपादित किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत तथा आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री पुष्पेंद्र मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share This Article