रायपुर/बिलासपुर, 02 जुलाई 2026/ Railway Alert: Mega block from 3rd July to 17th November…many trains cancelled…many routes changed…see complete list before travelling.
Railway Alert : रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना कार्य के लिए 3 जुलाई 2026 से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
रेलवे के अनुसार यह कार्य रेल सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को, पूरी तरह रद्द किया जाएगा। बीच रास्ते (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट) तक ही चलाया जाएगा। परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
प्रमुख रद्द होने वाली ट्रेनें
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस
- 18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
- 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी।
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला से प्रारंभ होगी।
बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
- 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस
- 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से)
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट रनिंग स्टेटस और परिचालन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
