रायपुर, 02 जुलाई 2026/ PHE Bribery Case: Take a close look at this face… a PHE Department employee… demanded ₹10,000 to process a GPF withdrawal… caught red-handed by the ACB.
PHE Bribery Case : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दुर्ग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी ने GPF (भविष्य निधि) की राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
चपरासी की शिकायत पर बिछाया गया जाल
मामले में विभाग के चपरासी नंद कुमार कामड़े ने ACB से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
