Amrit Bharat Express: Chhattisgarh gets a new Amrit Bharat Express! The Brahmapur-Udhna Special will run via Raipur and Durg for the first time—check the full timetable.
Amrit Bharat Express
Share This Article

रायपुर, 03 जुलाई 2026/ Amrit Bharat Express: Chhattisgarh gets a new Amrit Bharat Express! The Brahmapur-Udhna Special will run via Raipur and Durg for the first time—check the full timetable.

Amrit Bharat Express : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर रेल सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल पहली बार गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन शुरू करने जा रही है। यह विशेष ट्रेन 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को पहली बार रवाना होगी।

यह ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच सीधा और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों से सुसज्जित यह अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।

रेलवे के अनुसार, ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। पहली यात्रा के दौरान ट्रेन विजयनगरम, टिटलागढ़, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला और भुसावल होते हुए उधना पहुंचेगी।

पहली यात्रा का समय

  • प्रस्थान: 6 जुलाई 2026 को ब्रह्मपुर से शाम 5:00 बजे
  • रायपुर आगमन: अगले दिन सुबह 7:20 बजे
  • दुर्ग: सुबह 8:15 बजे
  • गोंदिया: सुबह 8:25 बजे
  • नागपुर: दोपहर 12:00 बजे
  • इसके बाद अकोला और भुसावल होते हुए ट्रेन उधना पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी और व्यापारिक एवं सामाजिक आवागमन भी आसान होगा।