Share This Article रायपुर 6 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “IIM Chintan Shivir: Chief Minister plants a sapling under the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ campaign.” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्रीने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है। Share This Article Post navigation दुश्वारियों का दौर लेकर आता था मॉनसून , लेकिन अब आएगी खुशहाली और विकास : पिनगुंडा पुलिया ने बदली वनांचल की तकदीर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश… गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी