रायपुर, 09 जुलाई 2026/ CG Weather Alert: Weather takes a turn in Chhattisgarh…! A spell of rain expected over the next 4 days; warnings issued for thunderstorms and lightning strikes in these districts.
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना है।
रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
बुधवार को कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 32.0°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में अब तक की मौसमी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
क्या कहता है मौसम विभाग का सिस्टम?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इसके साथ बने चक्रवाती परिसंचरण और विभिन्न द्रोणिकाओं (ट्रफ) के प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
