रायपुर, 09 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Dada: Rajkummar Rao ki pehli jhalak jaari… Sourav Ganguly ke andaaz mein aaye nazar टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा थी. सौरव गांगुली के 54वें बर्थडे पर उनकी बायोपिक दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी का ऑफिशियली एलान हो गया है. साथ ही फिल्म में राजकुमार राव पूर्व कप्तान का रोल करने जा रहे हैं.
बायोपिक दादा से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है.
बता दें, फिल्म के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल 2027 में रिलीज होने जा रही है.
बात करें बायोपिक दादा से आए राजकुमार राव के बतौर सौरव गांगुली लुक की तो बता वह बेहद ही शानदार है. राजकुमार राव बतौर सौरव गांगुली फर्स्ट लुक में लॉर्ड्स के उस पवेलियन में टी-शर्ट उतारकर लहराते दिख रहे हैं, जैसे गांगुली ने 13 जुलाई 2002 को नेट-वेस्ट ट्राई सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद उतारी थी.
गांगुली के इस विनिंग गेस्चर पर बहुत बवाल भी हुआ था. टीम इंडिया की इंग्लैंड पर इस ऐतिहासिक जीत की आज भी चर्चा होती है. बता दें, फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी और इसे ईद के मौके पर लंबा हॉलीडे वीकेंड मिलने वाला है.
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक का फर्स्ट लुक शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है. दादा ने पोस्टर शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, अब तक का बेस्ट गिफ्ट, मुझे अब अपना कवर ड्राइव शॉर्ट देखने का इंतजार नहीं हो रहा है.
दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और डीबीएल ने इसे पेश करने जा रहे हैं.
यह फिल्म लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है. गौरतलब है कि साल 2021 में सौरव ने अपनी बायोपिक का एलान किया था. बायोपिक में सौरव की शुरुआती जिंदगी से उनके बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक की कहानी नजर आएगी. बायोपिक का बजट बड़ा बताया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादा उर्फ सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम भी सामने आया था. वहीं, रणबीर के मना करने के बाद आयुष्मान खुराना को रोल ऑफर हुआ था और उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन एक्टर इस फिल्म से बाहर हो गए. वहीं, बाद में खुद सौरव गांगुली ने राजकुमार राव के नाम पर मुहर लगाई थी.
