Share This Article रायपुर , 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / CM Helpline 1076: Seeds received within 4 hours.छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसेवा के संकल्प को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लगातार साकार किया जा रहा है। मुंगेली जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का महज 4 घंटे के भीतर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राही को खरीफ सीजन के लिए बीज का कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। ग्राम सोढ़ार निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बीज उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। महज 04 घंटे के भीतर किसान जितेंद्र साहू को बीज निगम, धरमपुरा से आवश्यक बीज उपलब्ध करा दिया गया। समय पर बीज मिलने से किसान ने राहत की सांस ली और प्रशासन की संवेदनशील एवं सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की। Share This Article Post navigation सेवा-सेतु केंद्र : आसान हुई सरकारी सेवाएं, मनीष निर्मलकर का बना जाति एवं निवास प्रमाण पत्र खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था : बीजापुर बना पायलट जिला…मोबाइल ऐप से बुकिंग ,टोकन से खाद…