रायपुर, 11 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Dozens of trains cancelled for a temporary period due to a landslide on the Lonavala-Karjat section. भारी वर्षा के कारण गत दिनों लोणावला–कर्जत रेलखंड पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
बहाली में लग सकता है कुछ समय
तीनों रेल लाइनों को शीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन व्यापक क्षति तथा कठिन कार्य परिस्थितियों को देखते हुए बहाली में कुछ समय लग सकता है।
कम समय की सूचना पर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता हेतु पूर्व सूचना के साथ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मध्य रेल ने निम्नलिखित ट्रेनों को नीचे दर्शाई गई अवधि के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है:
10.07.2026 से 17.07.2026 तक प्रतिदिन चलने वाली निरस्त ट्रेनें
17317 हुबली–दादर एक्सप्रेस
17318 दादर–हुबली एक्सप्रेस
22944 इंदौर–दौंड एक्सप्रेस
22943 दौंड–इंदौर एक्सप्रेस
22732 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)–हैदराबाद एक्सप्रेस
22731 हैदराबाद–सीएसएमटी एक्सप्रेस
12124 पुणे–सीएसएमटी डेक्कन क्वीन
12123 सीएसएमटी–पुणे डेक्कन क्वीन
11007 सीएसएमटी–पुणे डेक्कन एक्सप्रेस
11008 पुणे–सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस
12127 सीएसएमटी–पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
12128 पुणे–सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस
22157 सीएसएमटी–चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल
22158 चेन्नई एग्मोर–सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल
विभिन्न तिथियों में प्रस्थान करने वाली निरस्त ट्रेनें
17411 सीएसएमटी–कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस : 10.07.2026 से 17.07.2026 तक
17412 कोल्हापुर–सीएसएमटी महालक्ष्मी एक्सप्रेस : 09.07.2026 से 17.07.2026 तक
20495 जोधपुर–हडपसर एक्सप्रेस : 10.07.2026 से 17.07.2026 तक
20496 हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस : 11.07.2026 से 17.07.2026 तक
11028 सातारा–दादर एक्सप्रेस : 11.07.2026, 13.07.2026 एवं 14.07.2026
11027 दादर–सातारा एक्सप्रेस : 10.07.2026, 12.07.2026, 13.07.2026 एवं 17.07.2026
11041 दादर–साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस : 09.07.2026, 11.07.2026, 14.07.2026, 15.07.2026 एवं 16.07.2026
11042 साईनगर शिर्डी–दादर एक्सप्रेस : 10.07.2026, 12.07.2026, 15.07.2026, 16.07.2026 एवं 17.07.2026
विशेष ट्रेनों का निरस्तीकरण
01079 सीएसएमटी–गोरखपुर एक्सप्रेस : 10.07.2026 से 15.07.2026 तक
01080 गोरखपुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस : 12.07.2026 से 17.07.2026 तक
01415 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस : 10.07.2026 से 15.07.2026 तक
01416 गोरखपुर–हडपसर एक्सप्रेस : 11.07.2026 से 16.07.2026 तक
01431 पुणे–गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस : 10.07.2026 एवं 14.07.2026
01432 गाज़ीपुर सिटी–हडपसर एक्सप्रेस : 12.07.2026 एवं 16.07.2026
01491 पुणे–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस : 10.07.2026
01492 हजरत निजामुद्दीन–पुणे एक्सप्रेस : 11.07.2026
रेल मार्ग की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मध्य रेलवे की टीमें चौबीसों घंटे कार्य कर रही हैं।
मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा रेल सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रेनों के परिचालन संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न इस अस्थायी व्यवधान के दौरान यात्रियों से प्रशासन को सहयोग देने एवं धैर्य बनाए रखने का अनुरोध है।
