FIFA 2016: A piece of the final match pitch to be available for $450…! FIFA launches a special sale.
FIFA 2016
Share This Article

रायपुर, 11 जुलाई 2026/ FIFA 2016: A piece of the final match pitch to be available for $450…! FIFA launches a special sale.

FIFA 2016 : फीफा ने 2026 फुटबॉल विश्व कप फाइनल को यादगार बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। 19 जुलाई 2026 को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में इस्तेमाल होने वाली घास (पिच) के असली टुकड़े बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रत्येक टुकड़े की कीमत 450 अमेरिकी डॉलर (करीब 38 हजार रुपये) रखी गई है। इन्हें पारदर्शी प्रीमियम एक्रिलिक केस में प्रमाणिकता प्रमाणपत्र के साथ सुरक्षित रखा जाएगा।

संग्रहकर्ताओं और फुटबॉल प्रेमियों के लिए खास

फीफा के अनुसार यह सीमित संस्करण (लिमिटेड एडिशन) संग्रहकर्ताओं, फुटबॉल प्रशंसकों और खेल इतिहास से जुड़ी यादगार वस्तुओं के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है। फाइनल मैच के बाद ही इनकी डिलीवरी की जाएगी।

महंगे टिकटों को लेकर चर्चा

विश्व कप 2026 के फाइनल के टिकट पहले से ही काफी महंगे बताए जा रहे हैं। सामान्य टिकटों की कीमत हजारों डॉलर तक पहुंच रही है, जबकि हॉस्पिटैलिटी पैकेज इससे भी अधिक महंगे हैं। इसी वजह से फीफा की टिकट और स्मृति-चिह्न बिक्री को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

पिच की गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल

मेटलाइफ स्टेडियम में आमतौर पर एनएफएल मैच कृत्रिम सतह पर खेले जाते हैं। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों और कोचों ने यहां की प्राकृतिक घास वाली पिच की गुणवत्ता पर सवाल भी उठाए थे।
इसके बावजूद फीफा इसे विश्व कप फाइनल की ऐतिहासिक याद के रूप में दुनिया भर के प्रशंसकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।