Share This Article रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Young Talent: 6 year old Rudra Sharma became an inspiration for children…! Won everyone’s heart with knowledge…Amazing talent seen in school entrance festival Young Talent : गरियाबंद जिले के सिर्रीखुर्द शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान 6 वर्षीय बाल प्रतिभा रूद्र शर्मा सभी के आकर्षण का केंद्र बने। मंच से पूछे गए स्कूल, भूगोल, गणित, इतिहास, संस्कृति, राजनीति और सामान्य ज्ञान से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का उन्होंने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर देकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी प्रतिभा पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कोरोना काल से शुरू हुई सीखने की यात्रा रूद्र की मां पायल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में मात्र दो वर्ष की उम्र से ही रूद्र ने घर पर सामान्य ज्ञान सीखना शुरू किया। रोजाना जीके का अध्ययन, नई बातें जानने की जिज्ञासा और नियमित अभ्यास ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। बच्चों के लिए प्रेरणा बना उदाहरण शिक्षकों ने कहा कि रूद्र की सफलता साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, मेहनत और सीखने की इच्छा से कोई भी बच्चा आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में रूद्र का शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। शिक्षा का उत्सव बना यादगार कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह, न्योता भोज और सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने रूद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। Share This Article Post navigation Illegal Plotting : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर बड़ा एक्शन…! सुखराम नगर में 3 एकड़ जमीन पर निगम की कार्रवाई Light Of Hope : शताब्दियों का छँटा अंधेरा…! जीवन में पहली बार जगमगाएँ नारायणपुर वनांचल में रोशनी के लट्टू