Ida Ali engaged
Ida Ali engaged
Share This Article

रायपुर,14 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Imtiaz Ali’s daughter Ida Ali engaged to Krish… received a romantic proposal in Norway. फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की 26 वर्षीय बेटी इदा अली ने अपने सोशल मीडिया पर सगाई की खुशखबरी साझा की है। उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने नॉर्वे की खूबसूरत वादियों में बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

तस्वीरों में कृष घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि इदा खुशी से मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं।

अंगूठी की तस्वीरें हुईं वायरल

इदा ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में कृष हाथ में अंगूठी लिए नजर आते हैं, जबकि दूसरी में वे इदा के लिए लिखा गया भावुक संदेश पढ़ते दिखाई देते हैं। बाद की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।

इदा ने सगाई की अंगूठी प्रशंसकों को दिखाई

तस्वीरें सामने आते ही फिल्म जगत के कई कलाकारों, दोस्तों और प्रशंसकों ने इदा और कृष को शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग दोनों की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है।